युवक का शव रविवार को संदिग्ध अवस्था में मिला।
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के सेमरीजमालपुर गांव के युवक का शव रविवार को संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक प्रकाश बनवासी (40) शनिवार से लापता था। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई। घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा होती रही।
सेमरीजमालपुर निवासी प्रकाश बनवासी (40) पुत्र मुसाफिर शनिवार शाम से ही लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। रविवार दोपहर बाद उसका शव गांव के बाहर बगीचे में स्थित परमहंस दास बाबा की कुटी के पास बांस के झुरमुट के नजदीक मिला। मृतक पांच भाईयों में तीसरे स्थान पर था। वह खेती किसानी का कार्य करता था। उसकी पत्नी 15 दिन पहले अपने मायके गई थी। वह अपने पीछे 15 वर्षीय पुत्री अर्चना और 10 वर्षीय पुत्र कार्तिक को छोड़ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।