फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 केवीए ट्रांसफार्मर में लगी, 100 घरों में आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज कस्बा के मोहल्ला हक़ीमपुरा में लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर में शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। तेज उठी लपटों को देख भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी साथ ही साथ ट्रांसफार्मर के बगल रहने वाले लोग डर के मारे घरो से निकलकर बाहर आ गए। लोगों ने बिजली विभाग व फायर बिग्रेड को सूचना दी। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर ट्रांसफार्मर जलने के चलते हाकिमपुरा मुहल्ले के 100 से ज्यादा घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर 12 बजे मुहल्ले में बिजली आपूर्ति के लिए लगा 400 केवीए ट्रांसफार्मर में अचानक धुंआ निकलने लगा। इसकी सूचना लोग बिजली विभाग के अधिकारियों को दे पाते इससे पहले ही ट्रांसफार्मर में विस्फोट के बाद आग लग गई। मुहल्ले वासियों ने डांडी उपकेंद्र पर फोन कर सूचना देने के साथ अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। उधर ट्रांसफार्मर जलने से मुहल्ले के 100 से ज्यादा घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस बाबत डांडी सबस्टेशन के अवर अभियंता राजेश कुमार साहनी ने कहा कि ओवरलोड और शार्ट सर्किट के वजह से ट्रांसफार्मर में आग लग गई है। जल्द ही ट्रांसफार्मर को बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें