आस- पास के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। गांव निवासी 30 साल का सतेंद्र गुजरात में नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
रामपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर ताल रतोय बाजार के समीप रतोय ताल गांव में शुक्रवार की सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर बागीचे में ढीलई फिरोजपुर गांव के पटियवा पुरवा निवासी युवक का पेड़ पर शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह बागीचे में कुछ लोगों ने शव को लटकटा देख परिजन और पुलिस का जानकारी दी। मौके पर रामपुर थानाप्रभारी और ढंढवल पटराव चौकी प्रभारी फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
आस- पास के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव निवासी तीस साल का सतेंद्र गुजरात में नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पंद्रह दिन पहले वह गुजरात से अपने गांव आया था। गुरुवार की देर शाम को घर से निकला था लेकिन पूरी रात वापस नहीं आया। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे रामपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर ताल रतोय बाजार के समीप रतोय ताल गांव के बगीचा पेड़ का लटकता शव देखा। कुछ देर वहा पर लोगों की भीड़ लग गई। किसी से घटना की जानकारी पुलिस को दिया। कुछ देर बाद युवक के परिजन व रामपुर थाना प्रभारी गंगा सागर मिश्र और ढंढवल पटराव चौकी प्रभारी यशवंत सिंह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। परिजन सहित आस-पास के लोगों से पूछताछ किया वही फोरेंसिक टीम द्वारा घटना के पास मौजूद साक्ष्य को एकत्र किया। जवान बेटे की मौत से पिता अच्छेलाल व अन्य लोगों को रो- रोकर बुरा हाल था। समाचार लिखे जाने तक परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
दो दिन पहले काट ली थी हाथ की नस
ढीलई फिरोजपुर गांव के पटियवा पुरवा निवासी मृतक सतेंद्र ने दो दिन पहले हाथ की नस काट ली थी। स्थानीय लोेगों के मुताबिक पेड़ पर लटकता शव मिलने के दौरान उसके हाथ पर पट्टी बंधी थी। वहीं घटनास्थल पर ही कुछ शराब की शीशी भी बरामद की गई।
विज्ञापन
युवक का पेड़ से लटकता शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर गई थी। वहां पर मौजूद साक्ष्य लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक लग रहा है। फिलहाल जांच हो रही है। - गंगा सागर मिश्र, थाना प्रभारी रामपुर