फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू सामान से लदी डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर से शटरिंग का सामान लेकर वाराणसी जा रही डीसीएम बृहस्पतिवार को कोपागंज थाना क्षेत्र के टडियांव के पास सड़क किनारे पहले से खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में डीसीएम सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर के रेलवे के ठेकेदार का सहायक मध्यप्रदेश के जबलपुर का निवासी शुभम (30) गोरखपुर से शटरिंग का सामान डीसीएम पर लोड करवाकर वाराणसी जा रहा था। बृहस्पतिवार की भोर में तीन बजे वह कोपागंज थाना क्षेत्र के टडियांव के पास पहुंचा था कि चालक रऊफ को झपकी आ गई। इस दौरान डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में डीसीएम में सवार शुभम और परिचालक राशिद (25) पुत्र इजराइल निवासी कुशीनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद ही राशिद की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल शुभम की मौत जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं देवरिया निवासी डीसीएम चालक रऊफ की गंभीर स्थिति बनी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक तथा डीसीएम को जब्त कर थाने ले आई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें