युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : mau
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के मोलनागंज मुहल्ला निवासी युवक का शव शुक्रवार को सुबह आठ बजे घर से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित खजूर के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकती मिली। युवक खजूर के पेडों से ताड़ी उतारकर बेंचता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर के इकलौते कमाऊ व्यक्ति की अचानक हुई मौत से परिजन सकते में आ गए । मोलनागंज मुहल्ले के दो युवकों की लगातार दो रातों में हुई संदिग्ध हालात में मौतों से कस्बेवासी सकते में हैं।
मोलनागंज मुहल्ला निवासी श्रीकिसुन सोनकर पुत्र स्व.मूलचंद सोनकर दरियापट्टी मुहल्ले में स्थित शारदा नहर के किनारे खजूर के बगीचे को किराए पर लेकर उससे ताड़ी उतार कर बेंच कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। श्रीकिशुन रात में भी अकेले बगीचे में ही सो जाता था। घर पर पत्नी देवकी अपने पांच छोटे छोटे बच्चों के साथ अपने घर पर रहती है। गुरुवार की शाम आठ बजे भतीजा अजीत (15) श्रीकिशुन को खजूर के बगीचे में खाना देकर घर चला गया। इधर शुक्रवार की सुबह लोग जब नित्य क्रिया के लिए टहलते हुए बगीचे की ओर गए तो श्रीकिशुन की लाश को एक खजूर के पेड़ में रस्सी से लटकते देखा।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग सिहर उठे और रोते बिलखले मौके पर पहुंचे और उसे पेड़ से नीचे उतारा तथा पुलिस को इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे भाई राजेन्द्र सोनकर ने पुलिस को तहरीर दी । परिवार के मुखिया की मौत से उसकी पत्नी देवकी,मां चंद्रबली, तीन बेटियां और दो बेेेटे,बड़े भाई रामपलट ,कन्हैया,राजेंद्र का रोते रोते बुरा हाल था। इस संबंध में सीओ राजकुमार का कहना है कि पोस्टमार्स्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।