खटीमा में पुलिस ने सात वर्ष पुराने गोवंश अधिनियम में आरोपी एक वारंटी को गिरफ्तार किया। एसएसआई देवेंद्र गौरव ने बताया कि बाजार चौकी इंचार्ज एसआई प्रदीप पंत के नेतृत्व में पुलिस ने कोर्ट के वारंटी इस्लानगर निवासी मुन्ना को गिरफ्तार किया। बताया कि वह वर्ष 2012 में दर्ज गोवंश अधिनियम के एक मामले में कोर्ट से वारंट जारी हुआ था।