फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी की चाह में पिता बन गया कातिल

Sat, 13 Aug 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
दूसरी शादी की चाह में पिता बन गया कातिल
विज्ञापन
भीटी मुहल्ले में दो मासूम बच्चियों की हत्या के बाद हर किसी की जुबान पर यही है कि जान से ज्यादा बच्चों को प्यार करने वाला पिता एकाएक इतना निर्मम कैसे बन गया। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि पहली पत्नी की मौत के बाद कमलेश दूसरी शादी करना चाहता था। पूछताछ में आरोपी ने यह स्वीकारा किया कि उसकी एक महिला से बात होती है। महिला कौन और कहां की है? पुलिस इसका पता लगाने के लिए सर्विलांस का सहारा ले रही है। हालांकि दिन ढलने तक हत्या के कारणों में पुलिस और लोग उलझे रहे।
विज्ञापन


 आरोपी कमलेश भीटी मुहल्ला में कोयले का कारोबार करता है। उसका बड़ा भाई चुन्नूलाल जमीन का कारोबार करता है,तीसरे नंबर का पप्पू मोबाइल बिक्री और रिपेयरिंग, चौथा सीता राम गुप्ता किराने की दूकान तथा राधेश्याम साइबर कैफे चलाता है। सभी का खाना पीना अलग है। लेकिन सभी एक छत के नीचे रहते है। तीन वर्ष पूर्व कमलेश की पत्नी साधना गुप्ता की बीमारी से मौत हो गई।

पत्नी की मौत उसने अपने चार बच्चों (नेहा-12, ऋषभ-10, स्नेहा-07 और अंजली-04) को कभी कोई कमी नहीं होने दी। ऐसा लोग कहते हैं। वह छोटी बेटी को कंधे पर बैठाकर स्कूल छोड़ने जाता था। लेकिन बीते एक वर्षों से उसने दूसरी शादी का मन बनाया, इस बात का जिक्र उसने अपने पिता जवाहिर से भी किया। बताया जाता है एकाध रिश्ता आया भी लेकिन बच्चों के चलते टूट गया।
विज्ञापन


इसके बाद से कमलेश कुंठित रहने लगा।  ऐसा आसपा के लोगों को कहना है। इसी बीच वह मानसिक रूप से भी बीमार हो गया और कुछ दिनों तक दवा करनी पड़ी। उधर घटना  बाद से मुहल्ले के लोग सकते में है और तमाम तरह कि बातें कर रहे हैं। कमलेश से बात करने के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि शादी की चाह ने कमलेश को खुदगर्ज बना दिया। उसको इस बात का एहसास होने लगा कि उसके बच्चे शादी में रोड़ा बन गए हैं। घटना के बाबत पुलिस ने हत्यारोपी के पिता जवाहिर से तहरीर लेकर कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें