फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले में पड़े सांप के डसने  से कलाकार की मौत

Sat, 13 Aug 2016 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिवजी बनकर कराता था शिवभक्तों का मनोरंजन
देर रात आकाश का शव पहुंचा तो घर में कोहराम
शिवजी बनकर कांवड़ियों के जत्थों को मनोरंजन कराने वाले कलाकार के लिए उसी के गले में पड़ा सांप काल बन गया। खेल-खेल में सांप ने उसे डस लिया। साथी कलाकार और कांवड़िया उसे लेकर नीम-हकीम के पास भी पहुंचे, लेकिन हालत बिगड़ती गई। कलाकार आकाश का शव देर रात उसके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
मामला शनिवार अपराह्न का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रौली निवासी उदयवीर सिंह उर्फ भूरे का 18 वर्षीय पुत्र देवी जागरण और धार्मिक कार्यक्रमों में बतौर कलाकार गले में सांप डालकर प्रदर्शन करता था। उसे एक जत्थे में शामिल अलापुर निवासी कांवड़ियों ने बुक किया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बने मंच पर आकाश और उसे साथी कलाकार नृत्य करते हुए जैसे ही अलापुर से आगे निकले आकाश को उसी के गले में पड़े सांप ने डस लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो साथी कलाकार और कांवड़िए उसे लेकर एक हकीम के पास पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना के बाद रौली से आकाश के परिजन भी हकीम के पास गए, लेकिन सुधार की बजाय हालत बिगड़ती गई। रात करीब आठ बजे उसने अंतिम सांस ली। वह जिस जत्थे के साथ था उसमें शामिल शिवभक्तों के लिए शाहजहांपुर के पटना देवकली के शिवालय में जलाभिषेक करना था। मृतक के परिजनों ने बताया कि जिस सांप ने आकाश का काटा, वह पहले से ही उसके पास था, लेकिन सूत्रों की मानें तो आकाश जिस सांप को गले में डालकर करतब दिखा रहा था, वह दूसरे कलाकार का था। आकाश का शव देर रात रौली गांव में उसके घर पहुंचा, तो कोहराम मच गया। शव देखकर परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन

------
पहले भी कई बार आकाश को डस चुके हैं सांप
उझानी। सांप के डसने से कलाकार आकाश की मौत के बाद उसके पिता भूरे ने लोगों को बताया कि वह चार साल से सांपों को गले में डालकर प्रदर्शन करता रहा है। दो बार तो सांप को खुद उसने पकड़ा भी था लेकिन क्या पता था कि कोई एक सांप उसके बेटे का काल बन जाएगा। आकाश को पहले तीन-चार बार सांपों ने डसा भी था। देसी इलाज कराके वह ठीक हो जाता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें