फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश न डालें

Sun, 04 Dec 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
कार्यशाला में बोलते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसपी गौरव सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित सोशल मीडिया से संबंधित कार्यशाला में सख्त हिदायत दी कि व्हाट्स एप और सोशल मीडिया के जरिए जिले में भ्रामक संदेश फैलाने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।कार्यशाला में एसपी ने कहा कि सूचनाओं की
विज्ञापन


आड़ में कुछ लोग सोशल मीडिया का गलत उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने जिले में व्हाट्स एप पर बनाए गए मीडिया सेल से जुड़े लोगों से भी साफ कहा कि ग्रुप में कोई भी भ्रामक संदेश न डाले इससे समाज में गलत सूचनाएं फैलती हैं और कई बार ऐसे भ्रामक संदेश व्यवस्था और शांति के लिए बड़ा खतरा

साबित होते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने कहा कि यह सूचना का अच्छा तंत्र हैं। सोशल मीडिया को सकारात्मक कार्य के लिए इस्तेमाल करें।  इस मौके पर मीडिया कर्मियों ने भी अपने अपने सुझाव दिए। गोष्ठी में सीओ सदर विनोद सिंह, सीओ कुलपहाड़ नंदलाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें