फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में गोली मारकर साढ़े तीन लाख लूटे

Wed, 10 Aug 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
मऊ में लूट के बाद बदमाशों की गोली से घायल अस्पताल में भर्ती हीरालाल राजभर
विज्ञापन
नगर से सटी चीनी मिल के आगे सैयदबाड़ा के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर उसके पास से तीन लाख 53 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित बाइक से दोहरीघाट से रुपये लेकर मऊ जा रहा था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


घायल हीरालाल राजभर (28) पुत्र राजेंद्र राजभर घोसी कोतवाली के मखदुमपुर हरिगांव का निवासी है। वह दोहरीघाट के बीएसएनएल के फ्रेंचाइजी के यहां काम करता है। वह बुधवार को गांव निवासी दिलीप गोंड के साथ दोहरीघाट से बैग में तीन लाख 53 हजार रुपये लेकर बाइक से मऊ स्थित एक बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था। बाइक दिलीप चला रहा था। दोनों जमलापुर गांव के सामने सैयदबाड़ा के पास पहुंचे तभी पीछे से बाइक से आए तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनसे बैग छीनने लगे।

हीरालाल ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली हीरालाल की जांघ में लगी। इसके बाद लुटेरे बैग छीनकर भाग निकले। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घोसी कोतवाली क्षेत्र के धरौली मोड़ से बोझी की तरफ भाग निकले। दिलीप ने पीछा भी किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। घायल हीरालाल को सीएचसी घोसी से मऊ रेफर कर दिया गया। एएसपी सुनील सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी लूट के बाबत तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें