फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोशों ने पेट्रोल पंप से लूटे 65 हजार

Thu, 16 Apr 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन-भीमपुरा मार्ग पर काठ तरांव गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार की देर रात नकाबपोश बदमाशों ने लूट की।
विज्ञापन



 सवा नौ बजे के करीब पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने 65 हजार रुपये लूट लिए। घटना के समय पेट्रोल पंप मालिक केबिन में बैठ कर कैश का मिलान कर रहा था। बदमाशों की फायरिंग से पंप के कर्मचारी भाग गए। घटना की सूचना के बाद चौकी प्रभारी मय फोर्स पंप पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।


गुरुवार की रात सवा नौ बजे के करीब पेट्रोल पंप मालिक अमित मिश्रा केबिन में बैठ कर दिन भर के कैश का मिलान करवा रहे थे।


इसी दौरान मुंह पर रुमाल बांधे चार बदमाश बाइक से पेट्रोलपंप पर पहुंचे और सेल्समैन को तमंचा सटा दिया। उसे धमकाते हुए मालिक के केबिन में ले गए। तमंचे के बल पर उससे 65 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद हवा में फायरिंग कर दहशत फैला दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक अमित मिश्रा ने बताया कि बदमाश मुंह पर नकाब लगाए हुए थे।


 कैश की लूट के बाद भागते समय बदमाशों ने दो गालियां हवा में चलाई। उसे धमकाने के साथ ही उसका मोबाइल साथ लेते गए। लूट की सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी जेपी पांडेय मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें