फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर पोस्टमास्टर ने दी जान

Thu, 16 Apr 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के बिरई का पुरवा बिहारगंज निवासी पोस्टमास्टर रामलखन पांडेय (58) ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


डाकघर में तैनात पोस्टमास्टर रामलखन गुरुवार को घर मौजूद थे। अचानक वह बैठका में गए और फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उस ओर परिवार के लोग गए तो देखा रामलखन का शव लटक रहा था। यह देख लोग चीख पड़े। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोगों ने शव नीचे उतारा और घटना की सूचना इलाकाई पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के परिजनों के मुताबिक इस बार गेहूं की फसल ठीक नहीं हुई। चार दिन पहले ही मड़ाई कराई गई थी। कम पैदावार देख वह चिंतित रहते थे। परिजन पोस्टमास्टर के आत्मघाती कदम उठाने के लिए फसल कम पैदा होना मान रहे हैं। एसडीएम सदर जेपी मिश्रा ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा मामला नहीं आया। फिर भी वह घटना को दिखवा रहे हैं। नौकरी करने वाला व्यक्ति फसल कम देख खुदकुशी नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें