फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर रहे आरोपी को दबोचा

Mon, 20 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बकवल में किराए के एक मकान में छह माह से रह रहे एक बदमाश ने शनिवार की रात अपने दोस्त के साथ मिलकर कक्षा सात के एक छात्र को कोल्डड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर उसका अपहरण कर लिया। छात्र को अर्द्ध बेहोशी की हालत में बाइक से  रोडवेज लाकर एक बदमाश बिहार के लिए रवाना हुआ जब कि दूसरा फिर से किराए के रूम में जा पहुंचा। पकड़े जाने के भय से वह किराए का मकान छोड़कर फरार हो गया। रोडवेज बस में बैठे यात्रियों की सक्रियता से पुलिस ने बालक को बरामद कर अपहर्ता को दबोच लिया। पुलिस ने मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है और उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सरालखंसी थाना क्षेत्र के बकवल गांव निवासी 12 वर्षीय कृष्णानंद यादव पुत्र लल्लन यादव नगर के एक कान्वेंट स्कूल का कक्षा सातवीं का छात्र है। उसके घर के बगल में पिछले छह माह पहले से एक सुमित मिश्रा नाम का एक बिहार का रहने वाला युवक किराए के मकान में रहने लगा।  इसी बीच पड़ोस के लल्लन के 12 वर्षीय पुत्र कृष्णानंद यादव से उसने दोस्ती बढ़ा ली। शनिवार को किराए पर रहा बदमाश सुमित मिश्रा अपने गांव के ही एक साथी को अपने कमरे पर बुलाया। रात में  पड़ोस के छात्र कृष्णानंद को बुलाकर उसे कोल्डड्रिंक में नशीली दवा डालकर पिला दिया और उसे तुरंत एक बाइक पर बैठाकर बाजार घूमाने के लिए रोडवेज आ गया।

रास्ते में छात्र दवा के प्रभाव से अर्द्ध बेहोशी की हालत में पहुंच गया। रोडवेज पहुंचने पर आरोपी ने उसे बस में बैठने को कहा। अर्द्घचेतना में होने के कारण छात्र ने मना कर दिया। इस पर आरोपी उसे डांट कर जबरदस्ती बस में बैठा लिया। जब कि दूसरा बदमाश सुमित मिश्रा किशोर और अपने साथी को रोडवेज पर छोड़ने के बाद वापस किराए के मकान पर पहुंच गया। साथ ही आसपास के लोगों की गतिविधि पर नजर रखने लगा। उधर रोडवेज बस की सीट पर बैठने के बाद छात्र कृष्णानंद रोने लगा, लेकिन अर्द्ध बेहोशी की हालत में वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। मऊ डिपो से गोरखपुर के लिए चली रोडवेज बस अभी कोपागंज ही पहुंची थी, कि यात्रियों का ध्यान रो रहे छात्र पर गया।
विज्ञापन


इस पर यात्रियों ने फोनकर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस को कोपागंज में रुकवाकर बालक को बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लिया। पकड़ा गया युवक अवनीश चौबे पुत्र बलिराम निवासी रहटौंवा थाना दरौली जनपद सिवान बिहार का निकला। पूछताछ में उसने बताया कि वह छात्र को लेकर बिहार जा रहा था। छात्र कृष्णांनद के बरामद होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया। परिजन अभी कुछ समझ पाते कि दूसरा आरोपी किराए का मकान छोड़कर फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अवनीश चौबे एवं सुमित मिश्रा के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना का कहना है कि अपहरण की सूचना पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। आरोपियों की अपहरण की मंशा क्या थी इसकी जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें