फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरनाथ निकला कोर कमेटी का सदस्य

Mon, 20 Jun 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
रामवृक्ष धमकाता भी था अधिकारियों को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के जवाहर बाग कांड के तार जिले से भी जुड़ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तिर्वा के पट्टी पवोरा गांव के हरनाथ को मथुरा पुलिस वहीं से गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी की पुष्टि हरनाथ के बेटे ने भी की है। हरनाथ कोर कमेटी का सदस्य बताया जा रहा है। दूसरी ओर इसी परिवार के चार लोग लापता हैं। इनमें तीन जवाहर बाग में ही रह रहे थे। परिवार को चौथा सदस्य इन्हें तलाशने निकला था। नौ दिन से उसका भी पता नहीं लग रहा है।
विज्ञापन


परिवार के दूसरे लोग अपनों की तलाश में मथुरा व एटा जेल के चक्कर काट रहे हैं। मथुरा के जवाहर बाग में कन्नौज के लोगों के होने के तमाम प्रमाण भी मिल चुके हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने अभी तक इस मामले को लेकर कोई तेजी नहीं दिखाई है। तिर्वा तहसील के गांव पट्टी पवोरा निवासी हरनाथ सिंह के रामवृक्ष यादव के साथ रिश्ते काफी मजबूत रहे हैं। वह डेढ़ वर्ष से जवाहर बाग में पत्नी सिमरा देवी व पोती मंजली के साथ रह रहा था।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि हरनाथ गायब नहीं है, बल्कि उसकी गिरफ्तारी की गई है। उसकी गिरफ्तारी रामवृक्ष यादव की कोर कमेटी के सदस्य के रूप में की गई है, जिससे प्रशासन तमाम राज उगलवाने में लगा है। इसके अलावा इस घटना के बाद से लापता हरनाथ के भाई कमलेश कुमार का भी कोई पता नहीं चल रहा है। घटना से चार दिन पहले जवाहर बाग में बेटी मंजली को लेने के लिए पहुंचे इसी परिवार के सदस्य राजीव कुमार भी लापता हैं।
विज्ञापन


अपनों की तलाश में हरनाथ का बेटा सूरज राजपूत व बहू रीता देवी कई बार मथुरा व एटा जेल व बाल कल्याण समिति के अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन अभी तक इनकी अपनों से मुलाकात नहीं हो सकी है। इस संबंध में सूरज ने बताया कि उसके पिता काफी समय से वहां रह रहे थे। गिरफ्तारी के बारे में उसको जानकारी है लेकिन उनके कोर कमेटी का सदस्य होने के बारे में कुछ भी नहीं मालूम है।

इधर, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कहा कि कन्नौज के लोगों की जवाहर बाग में संलिप्तता की डिटेल का इंतजार किया जा रहा है। मथुरा से डिटेल मिलते ही छानबीन कराई जाएगी। इस प्रकरण में जो लोग गायब हैं, उनके परिजनों ने अभी तक उनसे कोई भी मदद नहीं मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें