फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हादसा: रामलीला देखने आई युवती के ऊपर गिरी पेड़ की डाल, मौके पर मौत

Mon, 07 Oct 2019 11:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
जमीन पर गिरी बेड़ की डाल। - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के तिनहरी में रविवार रात में रामलीला के समापन के दौरान बरगद के पेड़ की डाल अचानक से गिर गई, जिसकी चपेट में आने से हकारीपुर गांव की एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद उसके चाचा सहित अन्य ग्रामीण उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।



मधुबन थाना क्षेत्र के हकारीपुर निवासिनी करिश्मा(18) पुत्री पारस नाथ रविवार रात अपने चाचा रवि के साथ तिनहरी में आयोजित रामलीला देख रही थी। यहां एक बरगद के पेड़ की टूटी डाल जो पेड़ में फंसी हुई थी अचानक गिर गई। इसके चपेट में आकर युवती अचेत हो गई।

युवती को अचेत देख उसके चाचा सहित मौके पर उपस्थित लोगों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव मे भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मृत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र में घटना से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

रामलीला समिति ने व्यक्त किया शोक
मधुबन थाना क्षेत्र के तिनहरी में राम लीला का प्रतिवर्ष बड़े भब्य तरीके से मंचन होता है। जिसमें आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहते हैं। यह हादसा तब हुआ जब राम लीला का समापन हो गया था, और ज्यादातर भीड़ अपने घर को चली गई थी। इसलिए एक बड़ा हादसा टल गया । वही रामलीला कमेटी ने युवती के मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोमवार को राम लीला का मंचन स्थगित कर दिया।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें