फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच बाइक के साथ पकड़े गए चार युवक

Thu, 26 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हथिनी गांव के निकट बहादुरगंज गाजीपुर मार्ग पर पुलिस ने बुधवार की रात अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को पांच वाहनों के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



इस दौरान एक सदस्य फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने गुरुवार को एसपी कार्यालय में इस बाबत जानकारी दी।  पुलिस के अनुसार एसपी अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग


अभियान के तहत सरायलखंसी थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा, स्वाट प्रभारी आनंद सिंह मुखबिर की सूचना मिलने पर बहादुरपुर गाजीपुर मार्ग पर तीन बाइकों पर सवार पांच बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे।
विज्ञापन



बदमाशों ने अपने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग भी की लेकिन पुलिस ने उनकी घेरा बंदी करके पकड़ लिया। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया।


  पकड़ा गए आरोपियों में योगेश राजभर निवासी भुड़सुड़ी, बृजेश निवासी मलपुर लोहराई, दिग्विजय मल्होत्रा निवासी बरवां, राकेश निवासी गहना।


पकड़े गए बदमाशों के पास से पांच चोरी की बाइक, एक अदद कट्टा, एक जिंदा एवं एक खाली खोखा बरामद किया। पुलिस अधिक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए


 आरोपियों की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी बलिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं और बहुत ही सस्ते दाम पर बाइक बेंच देते थे।


 पुलिस खरीद फरोख्त करने वाले आरोपियों की भी तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चालान कर दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें