फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
वाइन, ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
 जिले के पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने सोमवार की रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रात के लगभग एक बजे रोडवेज बस से एक झोले में हरियाणा निर्मित शराब बरामद किया वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने एक लग्जरी वाहन से तीन संदिग्धों के पास से गोवा की निर्मित शराब बरामद की। पुलिस ने तीन आरोपियों के पास से 58 हजार नगद और मोबाइल बरामद किया और उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक सोमवार को लगभग एक बजे रात में चेकिंग पर निकले। इस दौरान भीटी के समीप एक रोडवेज बस में चेकिंग करनी शुरू की तो एक झोले में 15 बोतल अंग्रेजी शराब मिली जो हरियाणा में बनी थी।रानीपुर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के खुरहट पुलिस चौकी के समीप सोमवार को मऊ से आजमगढ़ की तरफ जा रही एक लग्जरी वाहन में सवार तीन संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक मय फोर्स खुरहट बाजार में पुलिस चौकी समीप चेकिंग करा रहे थे। इस दौरान खुरहट पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रेमनरायन  एवं सिपाहियों ने चेकिंग के दौरान एक लग्जरी वाहन को रुकवाया। उसमें चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवक पाए गए। उनके वाहन से 58400 रुपये नगद, गोवा की बनी 12 बोतल विस्की बरामद हुई। तीनों युवक कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे यह भी नहीं बता पाए।
विज्ञापन


आरोपी विजय प्रताप सिंह  पुत्र दयानंद सिंह निवासी अमुआरी नरायनपुर थाना जीयनपुर, आशीष सिंह पुत्र  प्रमोद सिंह निवासी कोल्हूखोर जहानागंज आजमगढ़, देवेंद्र यादव पुत्र शिवराम निवासी हरनहीं थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें