फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर पेट्रोल उड़ेलकर जलाने का किया प्रयास

Fri, 27 May 2016 11:45 PM IST
मऊ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 हलधरपुर थाना क्षेत्र के राजनपुर गांव स्थित अपनी ससुराल में आकर गुरुवार की शाम को एक युवक ने अपनी पत्नी को पेट्रोल  छिड़क कर जलाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने युवक की पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज मुकदमे के अनुसार रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी मनोज कुमार सिंह पुत्र राम अशीष की शादी दो वर्ष पूर्व हलधरपुर थाने के राजनपुर गांव निवासी पूजा 25 पुत्री यशवंत सिंह के साथ हुई थी। पूजा इन दिनों अपने मायके आई हुई है। बताते हैं कि पूजा और मनोज के बीच आपसी संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे। मनोज गुरुवार की शाम को ससुराल आया।

आवभगत के बाद उसने पत्नी पूजा से मिलने की इच्छा जाहिर की। ससुराल वालों ने उसे भीतर भेज दिया। मनोज के पास एक छोटा सा बैग था। पूजा से मिलने के बाद कुछ बात करने के दौरान मनोज आक्रामक हो उठा। उसने अचानक अपने बैग से शीशी में लाया पेट्रोल पूजा पर उड़ेल दिया। पति को ऐसा करते देख उसकी मंशा भांप पूजा ने शोर मचाया। शोर सुनते ही ससुराल वालों ने मनोज को पकड़ लिया। लोगों ने मनोज की जमकर धुनाई करने के बाद उसे पेड़ से बांध दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना ससुराल वालों ने पुलिस को दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मनोज के बैग से पेट्रोल की शीशी और लाइटर बरामद किया। पुलिस  मनोज को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूजा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध् केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें