फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिलाओं समेत 22 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्वा के वाजिदपुरा ओड़ियाना बाजार छावनी के पीछे स्थित सार्वजनिक पोखरी पर कब्जा किये जाने से मना करने पर मनबढ़ों ने विरोध करने वालों के साथ मारपीट कर उनकी मड़ईयां आदि उजाड़ दिया था। इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पीड़ितों ने अदालत की शरण लिया था। कोर्ट के निर्देश पर सोमवार को पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 22 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस की इस काईवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

पोखरी पर 26 अगस्त 2016 को भू माफियाओं ने दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियों से पोखरी को पाटना शुरु किया था। आसपास के लोगों ने विरोध किया तो मनबढ़ों ने उनके घरों में घुसकर पीटा और उनकी मड़इयों को उजाड़ दिया। मामले में पीड़ित मालती पत्नी राजकुमार ने 20 अक्तूबर 2016 को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने 9 नवम्बर को न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने ऊषा देवी पत्नी चण्डी सोनकर, चण्डी पुत्र जीउत, अशरफी पुत्री जीउत, लव और कुश पुत्र गण चण्डी, नरसिंह गोविंद, परमहंस मुनीब पुत्र गण जीउत, शकील अहमद पुत्र मकबूल, मगरू पुत्र उमर कुजड़ा, पप्पू पुत्र फारुख, दिनेश पुत्र लक्ष्मी सोनकर, वकील पुत्र मुनीब, शान्ति पत्नी गोविंद, अर्जुन पुत्र गोविंद, झंगटू पुत्र मुनीब, शैलेंद्र, विजयी, दयालु, दिवाकर सोनकर पुत्र विंदेश्वरी, लालता पुत्र नरसिंह के विरूद्व बलवा सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ अनिल कुमार का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें