बढुआ गोदाम। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के दो गांवों में 24 घंटे के अंदर दो महिलाएं संदिग्ध हाल में झुलस गईं। दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों महिलाओं को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
सोनी (20) मधुबन थाना क्षेत्र के फतेहपर मंडाव गांव निवासी पवन कुमार की पत्नी हैं। सोनी शुक्रवार की सुबह परिवार के लिए चूल्हा पर खाना बना रही थी। अचानक उसकी साड़ी में आग पकड़ लिया। सोनी जब तक कुछ समझ पाती तब तक आग उसके पूरे कपड़ों में पकड़ लिया। दूसरी घटना सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सलहाबाद गांव निवासी अजीत की पत्नी अनीता (23) गुरुवार की रात एक बजे के करीब संदिग्ध हाल में झुलस गई। आनन फानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका था। डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।