फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व को लेकर दो मनबढ़ हुए आमन सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी बाणी कोट मुहल्ले में बुधवार की शाम वर्चस्व को लेकर हुए विवाद के बाद चली गोली से एक तमाशाबीन किशोर गोली लगने से घायल हो गया। घटना के समय किशोर अपने मकान की छत पर बैठा था। फायरिंग होने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। किशोर के घायल होने से आक्रोशित मुहल्ले वालों ने हमलावर को मय असलहा दबोचा और पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गोली से घायल किशोर और भीड़ की पिटाई से घायल हमलावर को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान नगर भीटी निवासी अमित ठठेरा के भाई अजय का मंगलवार की शाम बाणी कोट अंबेडकर नगर मुहल्ला निवासी पूर्व सभासद बेचनी देवी के पुत्र धर्मेंद्र सोनकर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जाता है बात बढ़ने पर धर्मेंद्र ने अजय ठठेरा को दो तीन थप्पड़ मार दिया था। इस बात की जानकारी होने पर बुधवार को अमित अपने भाई अजय को लेकर धर्मेंद्र से बदला लेने के लिए उसके घर पहुंच गया। यहां अमित ने धर्मेंद्र से भाई को थप्पड़ मारने के बाबत पूछा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर अमित ने पास में रखे तमंचे से धर्मेंद्र पर फायर कर दिया, लेकिन संयोग था कि धर्मेंद्र ने तमंचे की नाल को पकड़ लिया। परिणामस्वरुप नाल उपर उठ गई। इस दौरान गोली उसे न लगकर पास में अपने मकान की छत पर खड़ा होकर विवाद को देख रहें आशीष वर्मा (13) पुत्र विश्वनाथ को जा लगी। इस घटना के बाद मुहल्ले में अफरा तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित मुहल्ले वालों ने हमलावर अमित ठठेरा को दबोच लिया। साथ ही उसकी जमकर पीटाई की। इस बीच सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल आशीष और अमित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस बाबत सीओ राजकुमार का कहना है कि अमित और धर्मेंद्र दोनों ही मनबढ़ किस्म के हैं। इस घटना के बारे में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें