मऊ। सरायलखंसी थाने के नसोपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ परिवार के सदस्यों को उसके पट्टीदारों ने शनिवार की सुबह बुरी तरह से पीटा। पीड़ित ने घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें चार लोगों को आरोपित किया गया है।
रिपोर्ट हंसराज तिवारी की पत्नी रेखा तिवारी ने दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पट्टीदार राजेश तिवारी की नजर उनकी संपत्ति पर है, इस दौरान राजेश तिवारी उनके दरवाजे की जमीन को हड़पने के लिए सुबह सबेरे कब्जा करने लगें। इस पर जब उन्होंने विरोध किया तो राजेश सहित अन्य उन्हें गालियां देने लगें। विरोध करने पर राजेश के साथ योगेश तिवारी, रविंद्र तिवारी और उर्मिला ने घर में घुसकर उन्हें तथा परिवार के सदस्यों को बुरी तरह से पीटा। महिला की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।