फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने वृद्ध को मारपीट कर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बढुआ गोदाम। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास शनिवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ो ने एक वृद्ध को मार पीटकर अधमरा कर दिया। घायल वृद्ध को घाघरा नदी के किनारे फेंक कर हमलावर भाग गए। नाविकों ने घायल को देखा तो नाव पर लादकर नदी के दूसरे किनारे लाए। वहां उसे लोगों ने पहचान लिया। परिजनों ने वृद्ध को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गोविंद (60) मधुबन थाना क्षेत्र के सरफोरा गांव के निवासी हैं। वह अपने सूरजपुर गांव निवासी रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शनिवार की सुबह वापस घर आ रहे थे। जैसे ही रसूलपुर गांव के पास पहुंचे पहले से ही घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने गोविंद के ऊपर लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया। परिजनों ने वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार के सदस्यों ने मारपीट की घटना में तीन लोगों पर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें