फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली देकर असली गहने लेकर ठग महिलाएं फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। नगर के तिराहे स्थित बाजार में एक कटरे के पास शनिवार की दोपहर में चार महिलाएं आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के कबूतरा गांव निवासी मनीषा नामक महिला को नकली सोने की हंसुली और सिकड़ी दिखा कर लगभग 75 हजार रुपये के सोने के गहने लेकर फरार हो गईं। आस पास के लोगों ने मामले की जानकारी होने पर महिलाओं की काफी तलाश की।
विज्ञापन

आजमगढ़ के थाना तरवां के कबूतरा गांव निवासिनी मनीषा पत्नी सुरेश राम अपने चार वर्षीय बेटे को साथ लेकर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव अपने मायके जा रही थी। इसी बीच वह चिरैयाकोट बाजार में मुहम्मदाबाद गोहाना जाने वाली बस स्टैंड के पास स्थित एक कटरे के सामने रुक कर आराम करने लगी। उसी समय चार महिलाएं उसके पास आईं और उसको अपनी बातों में उलझा दिया। इन महिलाओं मनीषा को नकली सोने की हंसुली दिखा कर लालच देते हुए सोने की बाली, मंगलसूत्र, पायल सहित लगभग 75 हजार रुपये के जेवर ले लिया। महिला से गहने लेने के बाद ठग चारों महिलाएं फरार हो गई। ठग महिलाओं के जाने के बाद संदेह होने पर मनीषा ने बाजार के एक सराफा कारोबारी को दिया तो उसने इन्हें नकली बताया। लोगों ने ठग महिलाओं की काफी तलाश की लेकिन उनका कही पता नहीं चल सका। मनीषा पुलिस को तहरीर दिए बिना ही घर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें