फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 दिन पूर्व लापता युवक की लाश गाड़ी हुई मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज(मऊ)। थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर बाजार से 23 फरवरी को लापता हुए युवक की लाश एक माह बाद आरोपी के गिरफ्तार होने पर गांव के बाहर तमसा नदी के किनारे दफनाई मिली। युवक की लाश मिलने से गांव सहित पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही गिरफ्तार मृतक के ममेरे भाई की निशानदेही पर युवक की हत्या में प्रयुक्त असलहा आदि बरामद की। हालांकि पुलिस अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं कर रही।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर निवासी जवाहर साहनी का 24 वर्षीय पुत्र सोनू साहनी कुर्थीजाफरपुर बाजार में मोबाइल की दुकान चलाता था। वह 23 फरवरी 2018 की दोपहर एक बजे दुकान के सामान के लिए घर से निकला लेकिन 25 फरवरी तक घर नहीं पहुंचा। इस पर उसके पिता जवाहिर ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने पता लगाने की बात कहकर उसे टरका दिया। आठ मार्च को सोनू के मोबाइल से उसके घर पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि सोनू इस समय मुंबई में है। इतना बता कर उसने फोन काट दिया। परिजनों ने थाने पहुंचकर इसकी सूचना दी। लेकिन पुलिस परिजनों को टरकाती रही। पुन: 17 मार्च को जवाहिर के घर फोन आया। फोन करने वाले ने दस लाख रुपया लेकर नरकटिया बिहार आने को कहा और रुपये देकर अपने लड़के को ले जाने की बात कहा। इसके बाद परिजन काफी सशंकित हो गए। परिजनों ने एसपी ललित कुमार सिंह से मिलकर पूरी बात बताई। एसपी ने मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच एवं स्वाट टीम को
लगाया। क्राइम ब्रांच ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर काल डिटेल्स निकाला। काल डिटेल्स के आधार पर 24 मार्च को सूचना कोपागंज पुलिस को दिया। 27 मार्च की सुबह पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुए मामले में जवाहिर के साले सुरेंद्र उर्फ लक्ठू भीटी निवासी के लड़के रवि प्रकाश साहनी को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर रवि प्रकाश ने सोनू के अपहरण से लेकर हत्या तक कहानी बयां कर दी। पुलिस ने रवि की निशानदेही पर ग्राम पंचायत सहरोज के झझवां मौजा स्थित तमसा नदी के किनारे रेत में गाड़े गए सोनू के शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने सोनू के शव का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि पुलिस रवि की गिरफ्तारी के बाबत कुछ कहने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें