फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात तीन मिठाई दुकानों से चोरों ने उड़ाया हजारों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना कोतवाली क्षेत्र के कैलेंडर तिराहा स्थित तीन अलग-अलग मिठाई की दुकानों का ताला तोड़कर सोमवार की रात चोरों ने हजारों रुपये के सामग्रियां समेट लिया। चोरी की जानकारी मंगलवार को दुकानदारों को दुकान खोलने के दौरान हुई। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदारों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कैलेंडर तिराहा पर बृजेश गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, और रामा चौहान की मिठाई की दुकान है। तीनों दुकानदार रोजाना की भांति सोमवार की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार की सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा मिला, जबकि दुकान के कैश बाक्स में रखा करीब 15 हजार रुपये नकदी सहित हजारों रुपये की मिठाई चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें