फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल के बालक के अपहरण का प्रयास विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव निवासी एक व्यक्ति के छह वर्षीय बच्चे के अपहरण का बदमाशों ने अपहरण का प्रयास किया। बच्चे के अनुसार अपहरणकर्ता जब बाइक का पंक्चर बनवाने के लिए उसका हाथ पैर बांधकर गए तो वह किसी तरह से बंधन मुक्त होकर अपनी जान बचाया।
विज्ञापन

बालक के अनुसार गाढ़ा गांव में रविवार की रात भरत मिलाप का मेला लगा हुआ था । मेला देखने गांव के ही राजन सिंह का छह वर्षीय पुत्र अर्जुन भी गया था। उसी बीच एक युवक मोटरसाइकिल से आया और लड़के से कहा कि चलो हमारे साथ तुम्हें घर छोड़ देते हैं। लड़के ने पूछा कि कहां जाना है तो युवक ने उसे बहला फुसलाकर अपनी गाड़ी पर बैठा लिया। बाइक से अपहरणकर्ता गाढ़ा चट्टी होते हुए रेलवे लाइन के रास्ते जाने लगा इसी दौरान माता मंदिर के समीप उसकी बाइक पंचर हो गई। युवक ने अर्जुन का हाथ पैर रस्सी से बांध दिया और यह कहकर गया कि अभी मैं आ रहा हूं। युवक के जाने के बाद बालक ने किसी तरह अपना हाथ और पैर खोल लिया और सोमवार की रात लगभग दस बजे रात को गेलियां गांव के महेंद्र सिंह के घर पहुंचा। इस दौरान उसने अपनी पुरी घटना बताई । उधर परिवार के लोग बच्चे की खोजबीन में लगे हुए थे कि रात को लगभग 11 बजे रात को महेंद्र सिंह ने टेलीफोन के माध्यम से गाढ़ा में सूचना पहुंचाई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग पुलिस के साथ गेलिंहा गांव पहुंचे तो बालक ने आप बीती बताई। परिजन अर्जुन को लेकर घर आए और अज्ञात बदमाश के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस अज्ञात अपहरणकर्ता की तलाश कर रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी श्वेेता आशुतोष ओझा का कहना है कि अपहृत बालक मिल गया है। परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल कर अपहरणकर्ता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें