फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षिका से हजारों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार से गुरुवार की सुबह उचक्कों ने एक शिक्षिका को झांसा देकर उसका पर्स लेकर फरार हो गए। पर्स में18 सौ रुपये नगदी के साथ हजारों रुपये रुपये मूल्य का आभूषण था। घटना के समय पीड़िता अपने विद्यालय जा रही थी। पीड़िता ने घटना की सूचना परिवार के सदस्यों को दी, बाद में थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पीड़िता भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. ईश्वरदत्त उपाध्याय की पुत्रवधू बताई गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस बदमाशों के सुराग में जुट गई है।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पाउस गांव निवासी डा. नमिता उपाध्याय दोहरीघाट के पार्वती महिला पीजी कॉलेज में शिक्षिका हैं। गुरुवार को वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकलीं और गांव के सामने से दोहरीघाट जाने के लिए आटो में सवार हुई। दोहरीघाट थाने के पास वह आटो से उतरकर पैदल ही कॉलेज जाने लगी। इस दौरान रास्ते में पहले से मौजूद युवकों ने उन्हें रोका। साथ ही उन्हें आगाह किया कि आगे चेन स्नैचिंग गिरोह के सदस्य खड़े हैं, आप अपने आभूषण को पर्स में रख लीजिए। युवकों की बातों में आकर शिक्षिका ने अपने गले की चेन, कान की बाली, अंगूठी, मोबाइल आदि को पर्स में रख लिया। इस दौरान एक युवक ने आवाज देकर पीछे से शवयात्रा आने की बात कही। जैसे ही शिक्षिका पीछे मुड़ी उचक्के पर्स छीनकर पैदल ही नगर के सब्जी मंडी की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें