चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के सोहबत बाग बाकी मुहल्ले में हत्याकर फेंकी मिली युवक की लाश की शिनाख्त पुलिस ने गोपनीय तरीके से कर अब खुलासे की तरफ अग्रसर है। हालांकि अब तक मिली कामयाबी की पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है।
लेकिन पुलिस सूत्रों की मानें तो मृत युवक का नाम मुस्लीन के रुप में उसके परिवार के सदस्यों ने बुधवार की रात को किया। युवक मूलरुप से वाराणसी जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के छित्तनपुरा मुहल्ले का निवासी था। सूत्रों की मानें तो युवक साड़ी व्यवसाय करता था । हत्यारोपी से उसकी मित्रता थी, उसका मित्र भी वाराणसी में नई सड़क पर चप्पल जूते की दुकान करता है । हत्यारोपी ने मृत युवक से रुपया उधार लिया था। जिसे मुस्लीन बार-बार वापस मांग रहा था। इसी बात को लेकर पुलिस ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस अभी भी मामलें की जांच कर रही। सूत्रों की मांनें तो जल्द की पुलिस मामले का खुलासा करेंगी। पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए हत्यारोपी ने इस तरह से शव को फेंका था, ताकि लोगों का दिमाग दुसरी तरफ जाए।