मधुबन । स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुबन बेल्थरा रोड मुख्य मार्ग स्थित फतहपुर इब्राहिम पट्टी मोड़ पर शनिवार की सुबह बाइक और बोलेरो की आमने सामने की भिड़ंत में बाइक सवार भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए ।
दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कस्बा मर्यादपुर निवासी विवेक तिवारी (17) पुत्र सुनील तिवारी अपनी बहन अंकिता तिवारी को बाइक से लेकर फतहपुर स्थित विद्यालय छोड़ने जा रहा था। वह ज्यों ही फतहपुर इब्राहिम पट्टी मोड़ पर पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से आमने सामने कि जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए । मौके पर उपस्थित लोगों ने घायल दोनों भाई बहन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अंकिता की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।