फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नौकरी के नाम पर पंद्रह लाख रुपये लेकर ठगी करने वाले के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की। नामजद किया गया आरोपी जयेंद्र कुमार हरिजन प्राथमिक पाठशाला में प्रधानाचार्य के साथ दुबारी से जिला पंचायत सदस्य भी है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने वाला अरविंद कुमार पुत्र अकालू मूलरूप से हलधरपुर थाना क्षेत्र के कंसो गांव का निवासी है। वह शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादपुरा मुहल्ले में परिवार के साथ रहता है। अरविंद के अनुसार जिला पंचायत सदस्य और हरिजन प्राथमिक पाठशाला के प्रधानाध्यापक जयेंद्र ने उससे विद्यालय में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस दौरान अरविंद कुमार ने अपने रिश्तेदार रंजना और हीरालाल को नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े पंद्रह लाख रुपया वर्ष 2015 के फरवरी माह में दिया। अरविंद ने बताया कि जयेंद्र कुमार ने दोनों को विद्यालय पर जाकर पढ़ाने को कहा। लेकिन दोनों को नौकरी नहीं मिली। काफी समय बीतने के बाद नौकरी न मिलने पर पीड़ित ने रुपया वापस मांगा। इसपर जयेंद्र ने उसे 31 अक्तूबर 2017 को चेक दिया। जो खाते में लगाने पर बाउंस कर गया। इसके बाद जब अरविंद रुपया मांगता आरोपी उसे धमकी देने लगा। इस पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज किया। सीओ नगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें