फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने के नाम पर लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड बनाने के नाम पर लूट
विज्ञापन

रक्कड़ (कांगड़ा)। ब्लॉक खंड परागपुर की ग्राम पंचायतों में इन दिनों आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाने के नाम पर लोगों को लूटने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार को ग्राम पंचायत चौली के उपप्रधान जगबीर सिंह ने बताया कि आधार कार्ड बनाने आए कुछ कर्मचारियों की ओर से आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाने के लिए 80 और 180 रुपये वसूले जा रहे हैं। इसकी उपभोक्ताओं ने रसीद मांगी तो वे आनाकानी करने लगे। ग्रामीणों को शक होने पर इसकी सूचना एसडीएम देहरा को दी तो तथाकथित कर्मचारी वहां से अचानक रफू चक्कर हो गए। एसडीएम देहरा धर्मवीर ठाकुर का कहना है उन्होंने किसी भी सहकारी और निजी कंपनी को आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाने के लिए नहीं कहा है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें