फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने गिराया टीनशेड, बांउड्रीवॉल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के सिद्धा अहिलासपुर में एक दर्जन से अधिक दबंगों ने एक व्यक्ति के टीनशेड और बाउंड्रीवाल को गिराते हुए उससे मारपीट किया। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। इसमें पीड़ित ने दो लोगों को आरोपित किया है।
विज्ञापन

कतरौली गांव निवासी जितेंद्र शर्मा पुत्र रामवृक्ष शर्मा ने क्षेत्र के सिद्धा अहिलासपुर में नंदौर निवासी पीएन मल्ल से कुछ महीनों पुर्व बैनामा कर जमीन लिया था। जिस पर कट्रेन शेड और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराते हुए निवास कर रहे था। जमीन पर खुटा बहोरवा निवासी बृजमोहन वर्मा द्वारा अपना कब्जा बता रहा था। इसको लेकर दोनों में विवाद भी हो चुका था, जिस पर पीड़ित ने एसडीएम से इसकी शिकायत की थी। जिस पर एसडीएम निरंकार सिंह ने इस मामले को श्रावस्ती माडल में लगाते हुए पिछले दिनो समाधान करा दिया था। लेकिन वृजभूषण वर्मा प्रशासन के इस निर्णय को मानने को तैयार नही हुआ। जहां गुरुवार को वह अपने एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ जितेन्द्र शर्मा के डीनशेड और बांउड्रीवॉल को गिरा दिया। उधर घटना के बाद पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित एक दर्जन लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें