फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से निराश हो बीबी बच्चों सहित बैठा धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के मखना गांव निवासी एक व्यक्ति अपनी बीबी बच्चों के साथ धरने पर बैठ गया। उसने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई और गांव के मनबढ़ों की करतूूत बताकर न्याय की गुहार लगाई।धरने पर बैठे पीड़ित व्यक्ति का आरोप था कि उसके गांव के दबंगों ने मिलकर उसका घर ध्वस्त कर दिया। उसके मलवे के नीचे भूसा सहित गृहस्थी के कई सामान दबे हुए हैं। दबंगों ने चार बार उसके परिजनों की पिटाई किया। हर बार वह 100 डायल पुलिस को फोन करता ,मुकामी पुलिस को तहरीर देता ले किन हर बार उसे पुलिस से निराशा मिली। थक हार करके वह बीबी बच्चों सहित कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गया।
विज्ञापन

मखना गांव निवासी मैनेजर जायसवाल पुत्र स्व. मूलचंद ने प्रार्थनापत्र में लिखा है कि वह पशुओं को पालकर उनका दूध बेंचकर अपने परिवार की आजीविका चलाता है। आरोप लगाया है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने परिवार वालों के साथ उसके घर पर आकर उसे गाली और धमकी दिया। 15 मई को भी उसने आकर शिकायत लेकर थाने जाने पर हाथ पैर तोड़ डालने की धमकी दिया। उसी दिन रात 11 बजे इन लोगों ने मिट्टी कील दीवार वाले पुश्तैनी मकान को जमींदोज कर दिया। कटरैन और मड़ई दूर फेंक दिया। चारा मशीन तोड़ दिया। पशुओं का चारा भूसा आदि उस मिट्टी के मलवे में दबा हुआ। मैनेजर का कहना था वह हर बार पुलस से शिकायत किया, तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उसे निराश किया। उसनक कहा कि अब तो दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई और उसके घर बनवाने के लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही वह धरना समाप्त करेगा। उसने जिलाधिकारी से मिलकर प्रार्थनापत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें