फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत , दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के जजौली गांव के पास सोमवार की सुबह एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध और एक पैदल राहगीर वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को फतेहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। जहां एक घायल की मौत इलाज के दौरान हो गई। वहीं दूसरे घायल वृद्ध का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जजौली गांव निवासी रामअवतार 65 पुत्र भूसी सुबह आठ बजे किसी काम से पैदल ही मधुबन की तरफ जा रहा था। मधुबन-दोहरीघाट मार्ग पर मधुबन की तरफ से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने पहले आगे चल रहे थाना क्षेत्र के भोला रोड निवासी साइकिल सवार गंगा सागर 65 पुत्र झन्नू को टक्कर मारी फिर पीछे पैदल आ रहे रामअवतार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों वृद्ध गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को फतेहपुर मंडाव सीएचसी पर लाकर भर्ती कराया। जहां रामअवतार की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफ र कर दिया। घायल राम अवतार को लेकर लोग जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे गंभीर घायल गंगासागर को भी प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें