बैंक से रुपया निकालकर जा रहें आटो सवार व्यक्ति के जेब से उच्चकों ने हलधरपुर बाजार और पहसा बाजार के बीच से 50 हजार रुपये निकाल लिया। पीड़ित को इस घटना की जानकारी रतनपुरा बाजार पहुंचने पर हुई।
थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी अनिल चौहान पुत्र रघुनाथ ने मंगलवार को मझौली स्थित यूबीआई की शाखा से 50 हजार रुपये निकाला।ये रुपये उसे पूर्वांचल ग्रामीण बैंक में जमा करने थे। अनिल जब ग्रामीण बैंक में पहुंचा तो उसके जेब से रुपये नदारद थे। अनिल के अनुसार उसके साथ दो युवक टेंपो में बैठे थे, उन्हीं युवकों ने उसकी जेब से रुपये निकाल लिए। उचक्कागिरी से निराश होकर अनिल रतनपुरा पहुंचा और ब्लाक चौराहे पर बैठकर रोने लगा। लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी और एसओ उसे लेकर दोनों बैंकों की शाखाओं में गए लेकिन पहसा स्थित पूर्वांचल बैंक में फुटेज देखा तो अनिल उसमें कहीं भी अनिल दिखाई नहीं दिया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।