मऊ। गाजीपुर जिले के सादात-दुल्लहपुर स्टेशन के बीच मेन लाइन से गुजर रही 15017 दादर एक्सप्रेस को चेन पुलिंग कर रोक दिया गया। इसी बीच ट्रेन में एस्कार्ट कर रहे आरपीएफ ने चेनपुलिंग कर ट्रेन से उतरकर जा रहे युवक को पकड़ लिया। इस दौरान ट्रेन करीब 5 मिनट तक खड़ी रही।
आरपीएफ प्रभारी डीके राय ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब पौने चार बजे 15017 दादर एक्सप्रेस जखनिया से खुलने के बाद अगले स्टेशन के निकली थी। जहां एक युवक ने सादात-दुल्ल्हपुर के बीच में चेनपुलिंग कर दिया। अचानक बिना स्टॉपेज के ट्रेन के रुकने से यात्री परेशान। करीब पांच मिनट विलंब से वैक्यूम रिलीज कर ट्रेन रवाना किया गया। इसी बीच आरपीएफ ने चेनपुलिंग कर उतर रहे चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अमिलहा गांव निवासी रोहित कुमार चौहान पुत्र हरचंदर चौहान को पकड़कर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई कर चालान किया।