हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 अप्रैल की रात में आपसी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने नलकूप पर सो रहे एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष की युवती ने दुष्कर्म और पिटाई का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायल की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि क्रास केस दर्ज कराने के लिए युवती दुष्कर्म का गलत आरोप लगा रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव के एक ही जाति के दो परिवारों में आपसी रंजिश है। 10 अप्रैल की रात में चार बजे दोनों परिवारों में मारपीट हो गई। इसमें राजन नाम युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर लिया। उधर दूसरे पक्ष 17 वर्षीया युवती का आरोप है कि 10 अप्रैल की भोर में लगभग चार बजे वह अपनी मां के साथ गेहूूूं की फसल काटने जा रही थी। खेत के पास पहुंचने पर वह शौच के लिए निकली कि नलकूप में बैठे युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुराचार किया। जब युवती ने शोर मचाया तो युवक की मां भी मौके पर पहुंच गई। युवती को लेकर उसकी और परिवार वाले थाने गए और रेप करने और उसका विरोध करने पर मां बेटी की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एसओ का कहना है कि युवती पक्ष के लोग क्रास केस दर्ज कराने के लिए रेप का झूठा आरोप लगा रहे हैं। एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि प्रकरण संदिग्ध है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।