फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी युवक ने अधेड़ को घोंपा चाकू , गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोंठा गांव की यादव बस्ती में एक अधेड़ को पड़ोस के ही एक युवक ने शुक्रवार की शाम चाकू घाेंपकर मार डाला। चाकू अधेड़ के पेट में लगा जिससे उसकी आतें बाहर आ गईं। हालत गंभीर देख दोहरीघाट सीएचसी के डाक्टरों ने घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। आजमगढ़ में निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। हमले को अंजाम देकर हमलावर भाग निकला। घटना का कारण दोस्त से किसी बात को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गोंठा ग्राम पंचायत के यादव बस्ती निवासी विजय यादव पुत्र चंद्रभान शाम को अपने दरवाजे पर अकेले ही बैठे थे। इसी दौरान बस्ती का ही रहने वाला युवक अचानक वहां आया और आनन फानन विजय यादव के पेट में चाकू घोंप दिया। हमले से अनजान विजय चाकू लगते ही जमीन पर गिरकर तड़पने लगे और उनके पेट से खून बहने लगा। चाकू का हमला इतना भयावह था कि विजय की आंतें बाहर निकल गईं। हमले को अंजाम देकर हमलावर भाग निकला। अचानक हुए इस हमले से हतप्रभ परिवारी जन विजय को आनन फानन दोहरीघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने विजय की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन घायल को आजमगढ़ स्थित एक नर्सिंग होम ले गए। इलाज के दौरान अधेड़ ने दम तोड़ दिया। गांव वालों का कहना था कि विजय का विवाद हमलावर के दोस्त से था, इसे ही लेकर उसने घटना को अंजाम दिया है। इस बाबत सीओ नंदलाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें