फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद हमला कर पिता-पुत्र को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के कंधरापुर गांव में गुरुवार की रात चार लोगों ने आपसी कहासुनी होने पर पिता- पुत्र पर लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एक घायल की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कंधरापुर गांव निवासी संजय तिवारी पुत्र कन्हैया तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार की शाम वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव का श्रवण साहनी शराब के नशे में उसके घर से गुजरा और उसे देखकर गालीगलौज करने लगा। कुछ देर बाद वह अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा और मारपीट करने लगा। बीच बचाव करने आए उसके पिता कन्हैया तिवारी को लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को फतहपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां कन्हैया तिवारी की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर घायल संजय तिवारी ने घटना को लेकर श्रवण साहनी सहित चार लोगों को आरोपित करते हुए तहरीर दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें