फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में एक की मौत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकठिया ओवर ब्रिज स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार की रात सवा आठ बजे के करीब ट्रक और डीसीएम की आमने सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक की मौत तथा चार घायल हुए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में तीन ठेले पर सब्जी बेचने वाले तथा डीसीएम का चालक है। सब्जी विक्रेता घर लौट रहें थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजवाई। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने एक को वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सिकठिया ओवर ब्रिज पर हनुमान मंदिर के सामने मंगलवार की रात सवा आठ बजे के करीब ट्रक और डीसीएम की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सब्जी बेचकर घर लौट रहें शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर गांव निवासी इंद्रजीत राजभर 50 पुत्र विध्याचल, चुनमुन 20 पुत्र कृष्णमोहन, अंधा मोड़ भीटी निवासी गणेश सोनकर 35 पुत्र शिवलाल और कोपागंज थाने के अलीपुर निवासी प्रवीण गौड़ 33 पुत्र केदार, वाहनों की चपेट में आकर घायल हो गए। इस दौरान इंद्रजीत की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। दुर्घटना में डीसीएम चालक कन्नौज जिले के गुरुसहाय थाने के नौरंगापुरा गांव निवासी सर्वेश सिंह 50भी घायल हुआ। अस्पताल के डाक्टरों ने प्रवीण गोड़ की हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस पुल पर फैले मलवे को हटावाने में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें