फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन मौत, 26 घायल

विज्ञापन
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के घघौवा पुल पर गैस टैंकर से टकरायी बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। घने कोहरे के कारण मंगलवार को गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। सभी हादसे रात दो बजे से सुबह नौ बजे के बीच हुए। सभी दुर्घटनाएं कम विजिबिलिटी (दृश्यता) के कारण हुईं। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार, हाईवे पर विक्रमजोत के पास घघौआ पुल पर मंगलवार सुबह रसोई गैस से भरा टैंकर खड़ा कर चालक साइड लेन की गुमटी पर चाय पीनेेे चला गया। इसी बीच वहां पहुंची बोलेरो टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो सवार सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज निवासी रामकिशोर, अजीम खान और सोनू आर्या की मौत हो गई। वहीं फागू, धुरपाती, अमरजीत और रामू घायल घायल हो गए। दरअसल, डुमरियागंज के हबीबुल्लाह नगर निवासी शिवप्रसाद उर्फ फागू (65) की तबीयत खराब थी। उनका इलाज लखनऊ से चल रहा था। पिता के इलाज का जिम्मा बड़ा बेटे रामकिशोर (42) के पास था। करीब एक माह पहले रामकिशोर का पुत्र अमरजीत (8) भी बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से जख्मी हो गया था। उसका इलाज लखनऊ के आईकॉन अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार को रामकिशोर पड़ोसी जीतू आर्या की बोलेरो से बेटे अमरजीत, पिता फागू, मां धुरपाती और छोटे भाई रामू (18) को साथ लेकर सुबह पांच बजे घर से निकला था। गाड़ी रोडवेज गली निवासी अजीम खान (27) चला रहा था। घटना स्थल के कुछ दूरी पर रात करीब दो बजे के दो गाड़ियां टकराकर हाईवे पर पलट गईं, जिससे घंटेे भर हाईवे जाम रहा। वहीं बिहरा पेट्रोलपंप के पास आगे-पीछे चल रहे 10 वाहन टकरा गए और एक कार नाले में जा गिरी। जिसमें सवार छह लोग चोटिल हो गए। उधर, वहीं कप्तानगंज के पिकौरा सानी के पास फैजाबाद से देवरिया जा रही बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 16 यात्रियों को चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन









 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें