फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में पलटी अनियंत्रित कार, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के महासो मोड़ के समीप मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे कोहरे के चलते एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पलटी कार से चालक को निकाला, गनीमत रही कि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शनिवार की रात 10 बजे मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से मऊ जा रही कार महासो मोड़ के पास धुंध के कारण रास्ता साफ न दिखायी दिए जाने से चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे चालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें