फतहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार में गुरुवार की रात खाद की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 15 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। जिसकी जानकारी शुक्रवार को दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को हुई। पीड़ित दुकानदार ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। जहां पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
मधुबन थाना क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार निवासी फूलचंद गुप्ता की बाजार में बस स्टैंड के पास खाद की दुकान है। रोजाना की भांति गुरुवार शाम को वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। अगले दिन शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। दुकान की जांच में दुकानदार ने पाया कि चोरों ने दुकान के कैश बाक्स का तोड़कर उसमें रखा 15 हजार रुपये नकदी ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।