मुहम्मदाबाद गोहना। बाजार स्थित स्टेट बैंक शाखा से एक गरीब विधवा महिला के खाता से 60 हजार रुपये निकाल लिया गया है। खाते से पैसे निकाले जाने की जानकारी तब हुई जब उपरोक्त पीड़िता 9 अक्टूबर को बैंक से पासबुक लेने गई। धोखाधड़ी की शिकार महिला ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के अतरारी खैराबाद गांव निवासी लालमती पत्नी स्व. रामजीत ने कस्बा स्थित एसबीआई बैंक में साल 2017 में नया खाता खुलवाया। खाते से धोखाधड़ी कर पैसे निकाले जाने की सूचना प्रबंधक को दिया। बैंक खाता चेक करने पर पता चला कि 31 अक्टूबर, 2017 से लगातार उसके खाते से अलग-अलग तिथियों पर कुल 7 बार में लगभग 60 हजार रुपये निकाला गया है। जानकारी होने पर पीड़ित लालमती ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है।