फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने टावर से उड़ाया लाखों रुपये मूल्य का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के चेरा रामकापुरा में लगा प्राइवेट कंपनी के टावर का ओडिसी लॉक तथा फेज तोड़कर चोरो ने मंगलवार की रात उसमे लगी बैट्री चुरा ले गए। साथ ही कीमती वायर भी काट ले गए। उक्त चोरी गए सामानों की कीमत लगभग लाखों रुपये बताई जा रही है। कंपनी के टेक्नीशियन ने पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के चेरारामकापुरा में प्राइवेट मोबाइल कंपनी का टावर लगा हुआ है। टॉवर के पास सुनसान देख मंगलवार की रात चोरों ने टावर का ओडिसी लॉक तथा फेज तोड़कर उसमें लगी कीमती बैट्री तथा वायर काटकर फरार हो गए। बुधवार की सुबह ग्रामीण टहलने निकले तो टावर के गेट का ताला टूटा देख इसकी सूचना कंपनी के कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही कंपनी के टेक्नीशियन अमित सिंह ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस मौका मुआयना कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें