दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मतलूपुर चौराहे के पास मऊ आजमगढ़ मार्ग पर मंगलवार की दोपहर में टायर बदलने के दौरान जैक फिसल जाने से ट्राली के नीचे दबकर अधेड़ ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।मृतक अंबेडकर नगर जिले का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर लाश घर में रखवा दिया है।
अंबेडकर नगर जिले के आलापुर थाना क्षेत्र के नीबा गांव निवासी लालमुनित तिवारी (50) पुत्र राम चंद्र सेतु निगम में आजमगढ़ में रहकर अपने ट्रैक्टर ट्राली से सामानों की ढुलाई करता था। वह मंगलवार को आजमगढ से सामान लेकर मऊ आ रहा था। मतलूपुर तक आते ही उसके ट्रैक्टर ट्राली का टायर पंक्चर हो गया। टायर बदलने के लिए लालमुनि जैक लगा रहा था । इसी दौरान जैक फिसल गया और ट्राली नीचे आ गई और उसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस ने मृतक के घर वालों को दे दी।