मऊ। पुलिस लाइन के सभागार हाल में पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र विजय भूषण ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए तत्परता दिखाएं। अवैध शराब सहित अवैध धंधों को बंद कराने के लिए कार्य करें।
कहा कि आगामी त्यौहारों का सकुशल सम्पन्न कराने, अवैध शराब व अपराध/अपराधियों की रोकथाम में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में हुए गम्भीर अपराधों के अनावरण हेतु सख्त निर्देश दिये। उन्होंने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रोजाना संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कराये व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करें एवं लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, एलआईयू प्रभारी अशेषपाल सिंह, समस्त थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।