चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर जय सतगुरु आश्रम के निकट चौहान बस्ती के पास मंगलवार की देर शाम आठ बजे बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने असलहा सटाकर एक युवक की मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना के स्वरूप नगर निवासी डब्लू चौहान पुत्र सर्वजीत मंगलवार को घर से गाजीपुर जिले के जलालाबाद बाजार दवा लेने के साइकिल से गया था। रात आठ बजे के करीब घर वापस लौट रहा था। रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। इस दौरान एक बादमाश ने उसकी कनपटी पर असलहा सटा दिया। बदमाशों ने उसकी तलाशी ली पर उसके पास मोबाइल के अलावा कुछ भी न मिल सका। बदमाश युवक की मोबाइल छीनकर चिरैयाकोट की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं पाया गया। इस संबंध में सीओ आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि घटना जानकारी में नहीं है।