फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नाले का निर्माण शुरू, जलभराव और खराब रास्ते से मिलेगी निजात

विज्ञापन
जिला अस्पताल में ड्रेनेज सिस्टम के लिए होती नाले की खुदाई।संवाद
विज्ञापन
जिला अस्पताल का पूरा क्षेत्र लो लैंड होने के कारण बारिश के दिनों में परिसर में पानी लग जाता था। अस्पताल के मुख्य गेट, इमरजेंसी से लेकर ट्रॉमा सेंटर और पोस्टमार्टम हाउस तक पानी भर जाता था। पीआईसीयू और ब्लड बैंक जाने के लिए मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

इमरजेंसी से लेकर ट्रॉमा विंग तक मरीज को स्ट्रेचर से ले जाने में भी तीमारदारों के पसीने छूट जाते थे। अस्पताल के गेट से लेकर इमरजेंसी होकर कॉलोनी तक जाने वाले मार्ग की नाली पर पटिया नहीं होने से चिकित्सक सहित अन्य कर्मी भी परेशान थे।
बीते साल ट्रामा विंग और पीआईसीयू वार्ड को मुख्य भवन से अलग करने के बाद बारिश होने पर वहां पर ईंट भट्ठा से लाकर राबिश डाल दी गई थी। बारिश के बाद पूरा मार्ग दलदल हो गया था।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पूरा मार्ग सही कराने और ड्रेनेज सिस्टम के लिए शासन को पत्र लिखा। बीते दिनों शासन से मंजूरी मिलने के बाद भी कार्यदायी संस्था की लेटलतीफी से काम शुरू नहीं हो सका था।
बीते चार अप्रैल को खबर प्रकाशन के बाद सोमवार से जिला अस्पताल में काम शुरू कर दिया गया है। बीते चार अप्रैल को अमर उजाला में बजट जारी होने के बाद भी जिला अस्पताल में नालियों का काम ठप नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी।
जिला अस्पताल में मुख्य गेट से लेकर इमरजेंसी तक सीसी रोड निर्माण के लिए एक करोड़ तीन लाख, मुख्य गेट से ट्रामा सेंटर तक क्षतिग्रस्त सीसी रोड कार्य के लिए करीब 52.14 लाख, जिला अस्पताल के नवीनीकरण और मरम्मत के लिए 63.66 लाख आवंटित किया गया है।
ड्रेनेज के मरम्मत के लिए 21.72 लाख रुपये पास किए गए हैं। कुल मिलाकर तीन कार्यों के लिए शासन से दो करोड़ 40 लाख 66 हजार रुपये बीते जनवरी माह में ही आवंटित किए जा चुके हैं। अब गहरी खुदाई कर पुलिया डाली जा रही है।
शासन से बजट मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू हो गया है। अब अस्पताल में जलभराव और खराब रास्तों से जल्द निजात मिलेगी। खुदाई के बाद पुलिया डालने का काम चालू है।
विज्ञापन

-डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें